उत्तराखंड एसटीएफ ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम का किया पर्दाफाश, बेंगलुरु से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, देहरादून। उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की साइबर क्राइम टीम ने देशभर में सक्रिय ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके मास्टरमाइंड किरण कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को सीबीआई या मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए डराता था और घंटों तक “डिजिटल हाउस अरेस्ट” कर लाखों रुपये की ठगी करता था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि देहरादून के एक वरिष्ठ नागरिक से इस गिरोह ने 60 लाख रुपये ठगे थे।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के बैंक खातों में देशभर से 9 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। एसटीएफ ने किरण कुमार के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की है। यह गिरोह अंजान नंबरों से वीडियो कॉल कर लोगों को डराने और उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करने के बाद ठगी करता था।

एसटीएफ ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाली वीडियो कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!