वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में खेलों से बच्चों का भविष्य संवारेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAT, हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर मंत्री ने खिलाड़ियों से देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करने और इसे हासिल करने के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है और समाज में खेल व खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास हुआ है।

रेखा आर्या ने बताया कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार, सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट-ऑफ-टर्न नौकरी की सुविधा दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को 2036 के संभावित भारत ओलंपिक के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। इस अवसर पर पारंपरिक खेल पिट्ठू का प्रदर्शनी मैच भी आयोजित हुआ।

इसी दिन, रोशनाबाद के मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हेमलता कोहली मेमोरियल स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया गया। मंत्री ने खिलाड़ियों से सरकार द्वारा दी जा रही खेल सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने कौशल को निखारने की अपील की। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा नेता विशाल गर्ग, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!