सिडकुल : भाभी को देखने आए यूपी के युवक ने हरिद्वार में लगा ली फांसी, सिडकुल में सनसनी,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यूपी से अपनी मां के साथ भाभी को देखने आए युवक ने घर में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान साहिल कुमार (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र रवि कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

परिवार के अनुसार साहिल अपनी मां के साथ भाभी की तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर हरिद्वार आया था। भाभी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसलिए वह देखने आया था। परिवार हरिद्वार के ग्रीन सिडकुल में किराए के मकान में रहता है। साहिल का बड़ा भाई रवि कुमार सिडकुल की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करता है और फिलहाल ड्यूटी पर था।

शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे साहिल ने घर के अंदर कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन आत्महत्या के कारणों से अंजान बताते हैं और पूरी तरह सदमे में हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!