पुलिस दबाव में अपहरणकर्ता ने छोड़ी बच्ची, आरोपी फरार, मासूम सकुशल परिजनों के सुबुर्द

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार)। तुलसी चौक स्थित फुटपाथ पर सो रही दो साल की चोरी हुई मासूम बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि बच्चा चोर मासूम को छोड़ फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को अधीक्षक नगर कार्यालय में मामले का खुलासा किया है।
बृहस्पतिवार रात नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक पर सो रही दो साल की बच्ची चोरी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। एएचटीयू और सीआईयू की पांच संयुक्त टीमें गठित की गईं। टीमों को बच्ची की सकुशल बरामदगी को संवेदनशील स्थानों, बॉर्डर क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए अलर्ट जारी किया गया। एसएसपी ने बताया कि रात के अंधेरे में हुई चोरी के मात्र चार घंटे के भीतर टीमों की लगातार सक्रियता और दबाव के कारण अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़ने पर मजबूर हो गया। बच्ची को ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में पाया गया और उसे सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। आरोपी की तलाश में हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!