बहुउद्देशीय जमालपुर कलां सहकारी समिति के चुनाव में उमलेश देवी सभापति व अनिल कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

Listen to this article

HINDUATAN NEWS TODAY, जमालपुर कलां,(रायपाल सिंह) बहुउद्देशीय जमालपुर कलां सहकारी समिति लिमिटेड के आज संपन्न हुए चुनाव में सभापति पद पर उमलेश देवी तथा उपसभापति पद पर अनिल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समिति परिसर में फूल-मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जोरदार स्वागत किया गया।

निर्विरोध चुनाव से क्षेत्र में सहकारी आंदोलन की एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश गया है। समिति के सदस्यों ने इसे लोकतांत्रिक परंपरा की मजबूती बताया। उमलेश देवी ने स्वागत के बाद कहा कि वे समिति को और सशक्त बनाते हुए सदस्यों के हित में हरसंभव कार्य करेंगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए आयाम स्थापित करेंगी। उपसभापति अनिल कुमार ने भी सदस्यों का आभार जताते हुए पारदर्शिता और विकास के एजेंडे पर चलने का वादा किया।

इस खुशी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, यशपाल सिंह, इरफान अंसारी, ऋषिपाल सिंह, कल्याण चौधरी, नितिन कुमार, मुरसलीन अंसारी, चंदन चौहान, कृष्ण पाल सिंह, इनायत अंसारी, सतीश कुमार, सतवीर सिंह, मनोज कुमार,रायपाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!