बहादराबाद : सेल्समैन लूट मामले में दो अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो फरार

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बीते साल 30 दिसंबर को बहादराबाद क्षेत्र में हुई सेल्समैन लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पांच दिनों में अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने नहर पटरी के पास तिरछापुल से दोनों आरोपियों को अवैध तमंचा व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों से 4.06 लाख नकदी, 40 हजार का मोबाइल, तमंचा व चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।मोटरसाइकिल सिडकुल क्षेत्र से चोरी की गई थी। जगजीतपुर स्थित देशी शराब ठेके से नकदी लेकर रुड़की जा रहे सेल्समैन कृष्णा राणा को पतंजली रिसर्च सेंटर के पास दो अज्ञात बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर तमंचे के बल पर बैग छीन लिया। बैग में करीब चार लाख रुपये से अधिक नकदी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसी रात मुकदमा दर्ज कर किया था।
एसओ बहादराबाद अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी श्रवण गिरि निवासी दौलतपुर बहादराबाद और व प्रणव निवासी धनौरा सहारनपुर पुराने अपराधी हैं। एसओ ने बताया कि श्रवण के खिलाफ उत्तराखंड व यूपी में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि प्रणव पर भी लूट व अन्य गंभीर धाराओं में मामले हैं। पूछताछ में दो अन्य साथियों की संलिप्तता सामने आई, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!