HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो फरार इनामी युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों पर पुलिस कप्तान ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पहले ही दो श्रवण गिरि और प्रणव को 4 जनवरी में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। गिरफ्तार दोनों युवकों की तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।
एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि सूरज उर्फ बिल्ला पुत्र पन्नेलाल, निवासी माच्छारेडी, थाना कलियर और निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू पुत्र नरेश, निवासी जगजीतपुर, थाना कनखल को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूट की गई 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली गई है।
बहादराबाद : लूट की घटना में फरार दो इनामी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद