बीएएमएस छात्र यशपाल को कैंडल मार्च से श्रद्धांजलि : प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस छात्र यशपाल की आत्महत्या के विरोध में छात्र-छात्राओं ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला। कॉलेज से बाहर सड़क पर मार्च करते हुए उन्होंने यशपाल को श्रद्धांजलि दी।

यशपाल ने 12 फरवरी को गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या की थी। 14 फरवरी को उसका शव बहादराबाद के पथरी पावर हाउस के पास मिला। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और ओपीडी बंद करा दी थी। छात्रों ने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। डीएम स्तर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिला है। मंगलवार को वाइस चांसलर से बैठक होगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!