HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। जिले के पथरी क्षेत्र में कटारपुर गांव के निकट लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कटारपुर पुलिया के पास हुई, जहां ई-रिक्शा में चार से पांच यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परचखे उड़ गए। फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में ई-रिक्शा चालक आशू मोहम्मद (24 वर्ष, पुत्र इनाम, निवासी नसीरपुर कलां), कार चालक विकास कुमार (26 वर्ष, पुत्र सुशील, निवासी फेरुपुर) और यात्री चरण सिंह (55 वर्ष, पुत्र रमेश चंद, निवासी माजरी, थाना कलियर) शामिल हैं।