फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा: हरिद्वार आ रही कार ट्रक से टकराई, 7 घायल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) दिल्ली से हरिद्वार आ रहे तीर्थयात्रियों की कार प्रेमनगर आश्रम स्थित फ्लाईओवर पर सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनएसजी न्यूज एजेंसी की जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र के निवासी हैं और कनखल में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने हरिद्वार आ रहे थे। बताया गया कि कार चला रहे राजबहादुर के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। वहीं, फ्लाईओवर पर खड़ा एक खराब तेल टैंकर भी हादसे का कारण बना।

हादसे के तुरंत बाद सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस सेवा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने भी सहयोग किया।

घायलों में नीलम (39), जयप्रकाश (55), किशोर (47), विनोद कुमार (40), सर्वेश (55), सत्य प्रकाश (60) और राजबहादुर (58) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!