सलेमपुर में दर्दनाक हादसा: वैन सूखी नदी में गिरी, सात घायल, दीपक मौर्य

Listen to this article

हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में पढ़े, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब शादी का भात भरने के बाद रामपुर मनिहारन लौट रही एक इक्को वैन सुमन नगर के पास सूखी नदी की रैलिंग तोड़कर करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और वैन में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में तीन मासूम बच्चों, एक पुरुष और तीन महिलाओं को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहनों से बहादराबाद के मोक्षक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पुलिया पर रैलिंग लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। हादसे के समय बच्चों और अन्य लोगों की चीखों ने सभी का दिल दहला दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द रैलिंग लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!