दुःखद : लक्सर में दर्दनाक हादसा, गर्भवती महिला की मौत, कई घायल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) लक्सर क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास समेत ई-रिक्शा में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा लक्सर-बालावाली मार्ग पर नेतवाला गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित लोडर वाहन ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र स्थित केवलपुर गांव निवासी सुभाष की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी गर्भवती थीं। वह अपनी सास दिनेश देवी के साथ लक्सर के एक अस्पताल से दवा लेकर ई-रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!