सुने हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में, हल्द्वानी। देर रात्रि एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में गिर गया। इस वाहन में 18 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकाला और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव स्थानीय पुलिस को सौंपे गए। जबकि एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें जुटी हैं। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
यह हादसा देर रात हुआ, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में अंधेरे और मुश्किल भरे इलाके की वजह से चुनौतियां आईं। फिर भी, एसडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य को अंजाम दिया। लापता व्यक्ति की खोज और घायलों के इलाज के लिए प्रशासन और पुलिस सक्रिय हैं। इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत, 15 घायल, 1 लापता, -दीपक मौर्य-