हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे को पढ़े, हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति के दो दिवसीय हरिद्वार दौरे के मद्देनजर, हरिद्वार प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस प्लान को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही घर से निकलें।
यातायात प्रतिबंध:
- हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक: 2 नवंबर 2025 को सुबह 6:00 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्त होने तक हाईवे पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- पतंजलि विश्वविद्यालय में प्रवेश बंद: पतंजलि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से परिसर तक सभी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- ब्वॉयज मैस बैरियर से प्रतिबंध: कार्यक्रम स्थल की ओर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- पार्किंग व्यवस्था:
- वीआईपी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में होगी।
- सामान्य वाहनों के लिए पार्किंग फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान और फेज-1 पर होगी।
यातायात डायवर्जन प्लान:
- दिल्ली से हरिद्वार: कार्यक्रम शुरू होने से 1 घंटा पहले दिल्ली से आने वाले वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर लक्सर, कनखल होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
- रुड़की से हरिद्वार: रुड़की से आने वाले वाहन पिरान कलियर, धनौरी होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे।
- हरिद्वार से दिल्ली: हरिद्वार से दिल्ली जाने वाले वाहन पतंजलि फ्लाईओवर की सर्विस लेन से जाएंगे।
- पतंजलि फ्लाईओवर और सर्विस लेन: कार्यक्रम के दौरान पतंजलि फ्लाईओवर और सर्विस लेन पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- सल्फर मोड़ बहादराबाद: पतंजलि की ओर आने वाले वाहनों को शांतशाह चौकी से शांतशाह आंतरिक सड़क मार्ग via पथरी रो-पुल से हरिद्वार भेजा जाएगा।
- रायवाला से हरिद्वार: रायवाला से आने वाला यातायात सप्तऋषि से भारतमाता मंदिर via पुराना ARTO चौक पर रोका जाएगा।
- नजीबाबाद/चंडी चौक से ऋषिकेश: यातायात को आनंदवन समाधि सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
- नजीबाबाद/चंडी चौक से दिल्ली: यातायात को अलकनंदा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
- शंकराचार्य चौक से दिल्ली: यातायात को गायत्रीलोक सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
- गुरुकुल कांगड़ी से दिल्ली: यातायात को राइस मिल तिराहा सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर हरिलोक तिराहा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
- भगवानपुर से हरिद्वार/सिडकुल: यातायात को धनौरी से सुमननगर via सिडकुल/हरिद्वार भेजा जाएगा।