हवा में फायरिंग कर हंस रहा था युवक, सिडकुल पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार)। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो नाली बंदूक से हवा में फायरिंग करता और हंसता नजर आ रहा युवक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कानून का सबक सिखाते हुए जेल भेज दिया।

14 फरवरी को वायरल हुए वीडियो में युवक खुलेआम दुनाली से फायरिंग करता दिखा था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। रविवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पतंजलि विश्वविद्यालय के आगे जंगल की ओर से आ रहे मनजीत सिंह पुत्र आलम सिंह, निवासी टीरा टोंगिया थाना सिडकुल को दबोच लिया गया।

तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध दो नाली बंदूक और 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!