HINDUSTAN NEWS TODAY, कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित महिला के बेटे मनिंदर सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष पवार, निवासी भानियावाला, डोईवाला को धर दबोचा। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद कर सीज की गई है। पूछताछ में पता चला कि मनीष नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। कोतवाल ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से बदमाश को जल्द पकड़ लिया गया।
डोईवाला में मंगलसूत्र झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार, बाइक सीज, -दीपक मौर्य-