हरिद्वार : खेड़ली गांव में प्रधान पति और पूर्व प्रधान के बीच विवाद गहराया, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मुकदमे, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के गांव खेड़ली में वर्तमान ग्राम प्रधान के पति प्रवीण चौहान और पूर्व प्रधान रूपेश चौहान के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं। प्रवीण चौहान की पत्नी संगीता ने रूपेश चौहान पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। वहीं, रूपेश की पत्नी रूबी ने प्रवीण, उनके भाई सुधीर कुमार (ग्राम विकास अधिकारी), दो बेटों और एक भतीजे पर मारपीट, गाली-गलौज और घर में घुसकर रिवॉल्वर दिखाने का आरोप लगाया है।

संगीता चौहान ने अपनी शिकायत में कहा कि रूपेश वर्तमान प्रधान चुनाव से ही उनके परिवार से रंजिश रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूपेश शराब के नशे में उनके और उनके बेटे के साथ गाली-गलौज करता है, जिससे उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर, रूबी ने अपनी शिकायत में प्रवीण और उनके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। रूपेश चौहान के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि प्रवीण और उनके परिजनों के खिलाफ भी जांच शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!