नगर निगम में मसाले गुटके का क्रेज ज्यादा, आम लोगों को महत्व कम, ₹10 का गुटका है, ऐसे कैसे थूक दूं, हूं-हूं और इशारे से एकाउंट में कार्य

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में बीड़ी, पान मसाला और गुटखा पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद नगर निगम कार्यालय में नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। कर्मचारी सुबह ही मुंह में गुटखा डालकर ड्यूटी पर बैठते हैं, जिससे आम लोगों के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है।

मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे अकाउंट शाखा में जानकारी लेने पहुंचे एक नागरिक ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के मुंह में गुटखा भरा हुआ था, जिससे वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। सवालों के जवाब “हूं-हूं” और इशारों में दिए जा रहे थे, जिससे फरियादियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों को इस स्थिति की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया जाए और कार्यालय में प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!