सांकेतिक धरना : पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंदिरा गांधी जयंती पर धामी सरकार को घेरा,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY,हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर मौन व्रत रखकर सांकेतिक धरना दिया। सबसे पहले उन्होंने गंगा तट पर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, फिर मौन रहते हुए धरने पर बैठ गए।

धरने के बाद मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया। इससे किसान बेहद नाराज हैं। रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ नौटंकी कर रही है। नशे के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। नशा मुक्ति अभियान केवल कागजी और दिखावटी है, जनता सब समझ चुकी है।

रावत ने कहा, “इंदिरा गांधी ने देश को मजबूती दी थी, लेकिन आज उत्तराखंड में किसान, युवा और आम जनता परेशान हैं। सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!