एनयूजेआई हरिद्वार की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, प्रिंट मीडिया की महत्ता पर जोर, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, एनयूजेआई के निवर्तमान अध्यक्ष आदेश त्यागी, महामंत्री शिवा अग्रवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुप्ता, महामंत्री संदीप रावत और प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति पुरस्कार से शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, समाजसेवा और यातायात प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मनोज कपिल, शांतनु मांगलिक, अवनीश प्रेमी, स्वरूप पुरी, शांतनु मलिक और कल्पना गहलोत को सम्मानित किया गया।

शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने प्रिंट मीडिया की अपरिहार्यता पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के युग में भी इसका स्थान अडिग है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ समाज की धारा बदलने का आह्वान किया। साथ ही, नेताओं की अनुपस्थिति को सराहते हुए आम नागरिक की जिम्मेदारी पर भी टिप्पणी की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मीडिया को शासन और समाज के बीच सेतु बताते हुए हरिद्वार को आदर्श जनपद बनाने में सहयोग की अपील की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन कर नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राधिका नागरथ, विकास कुमार झा, महामंत्री संदीप रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन राहुल वर्मा ने किया। समारोह में डॉ. शिव शंकर जायसवाल, रामेश्वर गौड़, विमल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!