हरिद्वार में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत: हार्ट अटैक से हुई मौत की प्राथमिक जांच

Listen to this article

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र स्थित एक होटल में इंग्लैंड की 66 वर्षीय एनआरआई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला इंग्लैंड से कई लोगों के दल के साथ भारत घूमने आई थीं और इसी होटल में ठहरी हुई थीं।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हुआ है।

चूंकि मामला विदेशी नागरिक और एनआरआई से जुड़ा है, इसलिए पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में कोई संदिग्ध पहलू सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाली पुलिस पूरी घटना की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!