लक्सर व सुल्तानपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर औचक छापेमारी: 6 दुकानें सील, एक पर बिक्री रोकी, नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। लक्सर व सुल्तानपुर क्षेत्र में दवाओं की बिक्री और संचालन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर मेघा ने शुक्रवार को दर्जनों मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद सख्त कार्रवाई की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर मेघा ने बताया कि दोनों क्षेत्रों से लंबे समय से दवाओं की अवैध बिक्री, एक्सपायर्ड दवाओं के भंडारण और अन्य शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्टोर संचालक दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। ऐसे मामलों में करीब 6 मेडिकल स्टोर्स को ताला लगाकर सील कर दिया गया।

इसके अलावा लक्सर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। संबंधित संचालकों को विभागीय जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही दुकानें दोबारा खोलने की अनुमति मिलेगी।

ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी हालत में एक्सपायर्ड दवाओं का भंडारण या बिक्री न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन या एक्सपायर्ड दवाएं पाई गईं, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!