हरिद्वार: नगर निगम में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई, सुपरवाइजर निलंबित, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। नगर निगम में अनियमितता के गंभीर मामले सामने आने के बाद नगर आयुक्त आईएसएस नंदन कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। वार्ड नंबर 35 में औचक निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर राकेश कुमार द्वारा अभिलेखों में हेराफेरी और गलत उपस्थिति दर्ज करने का खुलासा हुआ। निरीक्षण में दो महिला कर्मचारी अनुपस्थित पाई गईं, जबकि सुपरवाइजर ने उन्हें उपस्थित दर्शाया था। इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दी कि कर्तव्य में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से निगम में कार्य संस्कृति को सुधारने और जनता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!