हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई: नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर छापेमारी, दीपक मौर्य

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में ज्वालापुर और रूड़की क्षेत्र में निजी नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई संस्थानों में चिकित्सकीय अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण में वैलनेस डायग्नोस्टिक सेंटर (ज्वालापुर), कैलाश नर्सिंग होम, माँ जच्चा-बच्चा अस्पताल, मेट्रो सिटी हॉस्पिटल और मैक्स केयर सेंटर (रूड़की) शामिल रहे।

हाल ही में लक्सर, भगवानपुर और हरिद्वार क्षेत्र में भी छापेमारी की गई। भगवानपुर के केयर हॉस्पिटल और पारस नर्सिंग होम में अनियमितताओं के चलते दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

डॉ. कुंवर ने कहा, “लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी चिकित्सा संस्थानों को मानकों का पालन करना होगा।” इस अभियान से निजी स्वास्थ्य संस्थानों में जवाबदेही बढ़ाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!