ओबीसी मोर्चा को करें मजबूत, मिशन—2027 के लिए बड़ी जिम्मेदारी: नेत्रपाल मोर्य

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) भाजपा के जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य के साथ अन्य पदाधिकारियों ने पटका एवं फूल माला पहनकर स्वागत किया। उन्होंने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए मोर्चा को मजबूत कर मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय जगजीतपुर पर आयोजित सम्मान समारोह में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि पार्टी ने विश्वास जताकर जिन्हें पद दिए है, उनपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोर्चा को मजबूत करने के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ हो या मोर्चा, से ही आगे बढ़कर कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी में व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता के साथ हर वर्ग को शामिल कर
मोर्चा को बहुत आगे तक बढ़ाना है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने से ओबीसी समाज मजबूत हुआ है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजीव कश्यप, उपाध्यक्ष मुनेश पाल एवं महेंद्र धीमान, गढ़वाल संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मोर्चा जिला प्रभारी नृपेंद्र चौधरी, मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश पाल, प्रवक्ता संदीप सिंघानिया ने विचार रखे। संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी एवं प्रेम शंकर ने किया।
इन्हें किया सम्मानित
ओबीसी जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष प्रभात आर्य, अजय मलिक, नरेश प्रजापति, विकास खटाना, महामंत्री विपिन चौधरी एवं प्रेमशंकर, जिला मंत्री संजय संतोषी, संदीप प्रधान, अंकित कश्यप, मोहित धीमान, कोषाध्यक्ष साहब सिंह, कार्यालय मंत्री विरेंद्र सिंह, जिला मीडिया संयोजक जोगेंद्र मावी, सह मीडिया संयोजक विकास पाल, आईटी संयोजक आशीष चौधरी, विपिन सैनी, अरविंद सैनी का सम्मान किया।
मंडलों में इन्हें किया सम्मानित
मंडल अध्यक्षों में विजय प्रजापति, सुनील सैनी, दिनेश राठी, सचिन वर्मा, वतन वर्मा, दिनेश प्रजापति, कमल राजपूत, गौतम पाल, धनवीर कश्यप, प्रवीण कुमार, निकुंज सैनी, मुकेश धीमान, प्रमोद चौधरी, दीपक सैनी, नवीन कुमार, संदीप राठौर, सुरेंद्र पाल, मुकेश सैनी का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!