उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हमारी दुनिया फाउंडेशन का विशेष आयोजन, -राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। बीएचईएल उपनगरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को लागू करने के लिए नगर प्रशासन विभाग और नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर संयुक्त रूप से जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत शिवालिक नगर और सेक्टर-4 पीठ बाजार में सघन जांच कर लगभग 17 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और 50 से अधिक चालान जारी किए गए।
बीएचईएल के नगर प्रशासक और संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि सेक्टर-1 बाजार में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया, जिसमें उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि उपनगरी क्षेत्र को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।
इस अभियान का लक्ष्य बीएचईएल क्षेत्र को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। दुकानदारों और नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और प्रतिबंध के नियमों की जानकारी के लिए उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं। प्रशासन ने सभी से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!