……तो क्या रावली महदूद के ग्राम प्रधान के होली पर्व पर किसी रिश्तेदार को बंधक बनाने पर हुआ था बबाल, सुलझाने में लगे जिम्मेदार

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार)। सिडकुल क्षेत्र के रावली महदूद में होली के दिन दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम प्रधान प्रमोद पाल और उनके भाई के साथ हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके एक रिश्तेदार को ग्राम प्रधान के घर में बंधक बनाकर रखा गया था। हालांकि हकीकत क्या है उसका पता पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं, ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। उनके ऊपर लगे आरोप कहा तक सही और गलत है। उसका ग्राम प्रधान से बात करने पर पता चल सकेगा।

दूसरे पक्ष के अनुसार, रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए पहले एक व्यक्ति ग्राम प्रधान के घर पहुंचा, लेकिन उसके साथ मारपीट कर दी गई। इसके कुछ समय बाद एक पिता और पुत्र वहां पहुंचे, जिनके साथ भी कथित तौर पर जमकर मारपीट हुई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हुई।

बताया जा रहा है कि इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को हरिद्वार जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, उनके भाई मनोज कुमार समेत कई लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

मामला एक ही समाज से जुड़ा होने के कारण समाज के जिम्मेदार लोगों ने आगे आकर समझौते की कोशिश शुरू कर दी है, ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे। घटना की जानकारी मिलने पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों पक्षों के करीब 40 से अधिक लोगों के नाम सामने आए हैं। ग्राम प्रधान के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस इन फुटेज को खंगाल रही है और हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!