तो क्या बार फिर..चौधरी : प्रेस क्लब चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां, अध्यक्ष और महासचिव पद पर मुकाबला रोचक

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। सुबह 10 बजे प्रेस क्लब सभागार में नामांकन पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और पूर्व महामंत्री अश्वनी अरोरा ने नामांकन पत्र लिया, जिससे इस पद पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का कार्यकाल बेहद लोकप्रिय रहा है। कहीं न कहीं धर्मेंद्र चौधरी ने अपना वर्चस्व कायम रखा है। महासचिव पद के लिए नवीन चौहान, सूर्यकांत बेलवाल और डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन पत्र प्राप्त किए।
कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए कुल 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए हैं, जिससे इन पदों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। नामांकन लेने वालों में ठाकुर शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, जोगिंदर सिंह मावी, कुमार दुष्यंत, तनवीर अली, के के पालीवाल, डॉ. शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, विकास चौहान, अमित कुमार शर्मा, महेश पारीक, रोहित सिखोला, नरेश दीवान शैली, महताब आलम, शिव प्रकाश शिव, कुलभूषण शर्मा, आफताब खान, संजय चौहान, बृजपाल सिंह, गोपाल कृष्ण पटवार और रूपेश वालिया प्रमुख हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जिसके बाद उसी दिन उनकी जांच भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!