रविदास आश्रम टकाबरी में महंत ब्रजेश दास हत्याकांड : जांच को एसआईटी गठित

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) ग्राम टकाबरी स्थित रविदास आश्रम में रहने वाले महंत ब्रजेश दास (उम्र 50 वर्ष) की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया। 5 फरवरी 2026 से लापता महंत की शव 17 फरवरी के आसपास यूपी के बागपत जिले में कृष्णा नदी में मिला।

10 फरवरी को भगवानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। पुलिस जांच में पता चला कि महंत का एक महिला शशि से अवैध संबंध था। महिला के पति संजीव ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। संजीव के भाई जोगेंद्र ने मदद की और शव को चादर में लपेटकर नदी में बहा दिया। कुछ रिपोर्ट्स में मानसिक वित्तीय दबाव का भी जिक्र है।

भगवानपुर पुलिस और सीआईयू रुड़की की टीम ने पूछताछ में आरोपियों से जुर्म कबूल कराया। निशानदेही पर शव, कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य बरामद हुए। तीन गिरफ्तार: संजीव (पति), शशि (महिला) और जोगेंद्र (देवर)।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में जांच तेज हुई। अभियोग की गंभीरता देख एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में 6 सदस्यीय SIT गठित की गई। सदस्य: सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, निरीक्षक राजीव रौथांण, उप निरीक्षक नीरज रावत, बालाराम जोशी, आरक्षी संजय पंवार और उवैदुल्ला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!