HINDUSTAN NEWS TODAY, देहरादून। उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जन-जन में अपार उत्साह देखने को मिला। देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक मौके पर पूरे प्रदेश से भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से लेकर माना, जो उत्तराखंड का प्रथम गांव है, तक उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। शहरवासियों और कार्यकर्ताओं ने स्नेह व श्रद्धा के साथ पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनोद आजाद ने कहा कि देहरादून की सड़कें “जय भीम”, “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारों से गूंज उठीं। स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया, जिसमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की झलक दिखी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
उत्तराखंड के लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विकास, विशेषकर पर्यटन, बुनियादी ढांचे और सामाजिक समावेशन की दिशा में हुए कार्यों की सराहना की। भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा ने भी इस अवसर पर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। यह आयोजन न केवल राज्य स्थापना दिवस का उत्सव था, बल्कि उत्तराखंड की प्रगति और एकजुटता का प्रतीक भी बना। इस मौके पर , जिला अध्यक्ष उमेश कुमार, जिला महामंत्री दीपक पेगवाल, मोहित कर्णवाल, हरेंद्र सिंह, उल्फत अली, नूर अली, अनिल कुमार,गोविंद कटारिया, धीरेन्द्र चौधरी, अर्जुन सिंह, शहजाद अली, मोनी,रजनीश, आदेश पालीवाल, मुकेश कुमार, शौकीन, अमित कुमार, वशिष्ठ पासवान, अमरेश कुमार, रवि कुमार, आदि
रजत जयंती : रमाबाई की प्रेरणा, उत्तराखंड का उत्साह: मोदी के आगमन पर ‘जय भीम’ से गूंजा देहरादून, -दीपक पेगवाल-