खबर पढ़े, हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में, हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राज्य आंदोलनकारियों, संगठनों और नेताओं को नमन किया गया। अध्यक्ष ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सदस्यों को “लोकल फॉर वोकल” की भावना अपनाने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ दिलाई।
संगठन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने रियासतों का भारत में विलय कर देश को एकजुट किया, जिसके लिए उन्हें सच्चा राष्ट्रनिर्माता बताया गया। संगठन ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
बैठक में चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठी, ताकि मानव और पक्षियों को होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा, हरिलोक-ज्वालापुर हाईवे तिराहे पर अंडरपास निर्माण के सरकार के निर्णय की सराहना की गई, जिसे जनता के सुरक्षित आवागमन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
बैठक में बीपी गोयल, विद्यासागर गुप्ता, रामसागर सिंह, महेंद्र शर्मा, एसएन बत्रा, गुलाब राय, शिवचरन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।