गुरु रविदास आश्रम में सत्संग: अच्छाई और सच्चाई का संदेश, -राजेश लाम्बा-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, लक्सर। क्षेत्र के महाराजपुर कला में स्थित सतगुरु रविदास आश्रम में प्रत्येक माह की 23 तारीख को सत्संग का आयोजन किया जाता है। इस भव्य सत्संग में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गुरु रविदास जी की वाणी और प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। यह आयोजन भक्तों को न केवल गुरु रविदास के जीवन और उनके उपदेशों से प्रेरणा देता है, बल्कि उनके पूर्वजों के इतिहास और जीवन को सुखमय बनाने के मार्गदर्शन के बारे में भी जागरूक करता है।

महात्मा सुककड़ दास ने बताया कि यह प्राचीन रविदास मंदिर और आश्रम जसपाल महाराज की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सत्संग में श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि जीवन में सच्चाई, अच्छाई और गुरु भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए। बुराइयों, मांस, मदिरा, मोह और माया को त्यागकर सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। सत्संग में उपस्थित भक्तों ने गुरु रविदास के उपदेशों को आत्मसात करते हुए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है। आश्रम में गुरु रविदास के उपदेशों के माध्यम से समाज में नैतिकता और सदाचार का संदेश प्रसारित किया जाता है। यह सत्संग क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!