हरिद्वार में विचार सूचक समाचार पत्र के मीडिया कार्यालय का भव्य उद्घाटन, -सद्दाम हुसैन-

Listen to this article

HINDUATAN NEWS TODAY, हरिद्वार। पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, “विचार सूचक समाचार पत्र और यूट्यूब चैनल अहले वतन न्यूज़” के नए मीडिया कार्यालय का बृहस्पतिवार को भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन स्थानीय पत्रकारिता को सशक्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ न्यू सेंट थॉमस कॉलेज के निदेशक राहुल पाल और स्थानीय लोगों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्राम समिति के अध्यक्ष सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा, “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इस तरह के कार्यालय निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे, जो समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।”
अहले वतन न्यूज़ के संपादक ने बताया कि यह कार्यालय न केवल स्थानीय खबरों को जनता तक पहुँचाएगा, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को भी त्वरित और विश्वसनीय रूप से प्रसारित करेगा। उन्होंने कार्यालय के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और जनता की आवाज को बुलंद करना है।

कार्यक्रम में अहले वतन न्यूज़ की पूरी टीम को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नौशाद अली, सद्दाम खान, कल्लू पाल, रिजवान, राहुल पाल , अभय पाल, महावीर गुस्साई, सचिन त्यागी, नफीस खान सहित सैकड़ों समाजसेवी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!