इलाज में लापरवाही के आरोप पर बवाल, भीम आर्मी और अस्पताल आमने-सामने, जनांदोलन की रूपरेखा तय,

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार) बहादराबाद क्षेत्र स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। मरीज के परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया, जबकि अस्पताल कर्मचारियों ने भीम आर्मी के बड़े एक नेता पर दबंगई और हिंसा का आरोप लगाकर उनके संस्थान पर चढ़ाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक दुर्घटना में घायल मरीज लाखन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल परिसर में नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में अस्पताल प्रशासन से बेहतर इलाज न मिलने जैसे गंभीर सवाल खड़े किए थे।

अस्पताल प्रबंधन के मुनीष कुमार ने कहा कि अस्पताल में इलाज बेहतर स्तर का है, लेकिन गंभीर चोटों के कारण सभी मरीजों को बचाना संभव नहीं होता। डॉक्टर हर मरीज को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं।

विवाद के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने भीम आर्मी के नेता तेज प्रताप सैनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को कर्मचारियों ने सैनी के होटल के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की, जिस दौरान हाथापाई की घटना हुई और एक महिला कर्मचारी घायल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दबंगई के आरोप-प्रत्यारोप देखे जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों स्थानों पर स्थिति संभाली और जांच शुरू की है।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने अस्पताल में गरीब मरीजों के साथ कथित अन्याय और लूट-खसोट का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही है। उन्होंने 19 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, हरिद्वार के बाहर विशाल जन-प्रदर्शन की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!