रुड़की पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को दबोचा, दो बाइक बरामद, दीपक मौर्य

Listen to this article

हिन्दुस्तान न्यूज़ टुडे में पढ़े, रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (19) और आरिस (18), दोनों पुत्र मोहसीन, निवासी ग्राम तेलीवाला, पाडली गुर्जर, थाना गंगनहर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP-12-BM-9138) बरामद की है।

घटना शिकायत 1 नवंबर को उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से दर्ज ई-एफआईआर से हुई, जिसमें उदित चौधरी, निवासी पंत विहार, गणेशपुर, रुड़की ने बताया कि उनकी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शकुंभरी ऑटोमोबाइल मारुति शोरूम, दिल्ली रोड की पार्किंग से चोरी हो गई थी। इस मामले में कोतवाली रुड़की में मुकदमा संख्या 397/025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मुखबिर तंत्र और गहन जांच के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार, कांस्टेबल मनोज सिंह और प्रदीप डंगवाल शामिल थे, ने आज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!