रुड़की हत्याकांड: पारिवारिक विवाद में सोनू चौहान की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, -दीपक मौर्य-

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार के रुड़की में हुए सोनू चौहान हत्याकांड का एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने खुलासा किया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नमन को माधोपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी आशीष फरार है, जिसकी तलाश जारी है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए।

जांच के अनुसार, सोनू चौहान को उनके भांजे के दाह संस्कार से लौटते समय चाकू से गोदकर मार डाला गया। यह वारदात पुराने पारिवारिक विवाद के चलते हुई। मृतक सोनू, आरोपी नमन के बड़े भाई का साला था। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले सोनू के भांजे की आग में जलने से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह हत्याकांड हुआ।

एसएसपी ने बताया कि नमन और आशीष ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। नमन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आशीष की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है, और पुलिस अन्य संभावित सुरागों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!