लक्सर में लूट का खुलासा: हरिद्वार पुलिस एक आरोपी चाकू के साथ पकड़ा, दूसरा फरार, दीपक मौर्य

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया। देर रात उदित सैनी, निवासी खण्डजा कुतुबपुर, ने शिकायत दर्ज की थी कि अकोढा कला के रास्ते पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और 1000 रुपये नकद छीन लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस ने मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के जरिए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर 4 नवंबर को आरोपित दीपक, निवासी अकोढा कला, को लूटे गए मोबाइल, नकदी और एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दीपक ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी अमन उर्फ काका के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया और चाकू लोगों को डराने के लिए रखता था। पुलिस ने मुकदमा संख्या 1070/25, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। दीपक का साथी अमन अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!