रुड़की सालियर बाईपास पर सड़क हादसा : बस-ट्रक की भिड़ंत में 15 यात्री घायल

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) मंगलौर-भगवानपुर नेशनल हाईवे स्थित पनियाला गांव के पास गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक और हरियाणा रोडवेज की बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत रुड़की सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हरिद्वार से फतेहाबाद (हरियाणा) के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। सालियर बाईपास के पास गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!