शादी समारोह से घर लौट परिवार की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, पांच घायल, खुशियां बदली मातम में

Listen to this article

हरिद्वार(गौरव कुमार)। रुड़की से लक्सर लौट रहे एक परिवार की शादी की खुशियां एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। लंढौरा स्थित पेट्रोल डिपो के पास अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान शैलभ वर्मा पुत्र संजय वर्मा, निवासी लक्सर के रूप में हुई है। शैलभ अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चों और दो अन्य परिजनों के साथ रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। हादसा रात के समय हुआ, जब वाहन अचानक बेकाबू हो गया और पलटकर खड्डे में जा गिरा। गाड़ी में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शैलभ वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!