जिम्मेदारी : रुड़की तहसील अध्यक्ष पद पर अखिलेश गुप्ता नियुक्त, रूपेश वालिया व दीपक मौर्य बने संयोजक

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की हरिद्वार इकाई की मासिक बैठक रानीपुर मोड़ स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने की।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। रुड़की/भगवानपुर क्षेत्र के लिए रूपेश वालिया को संयोजक नियुक्त किया गया, जबकि लक्सर/बहादराबाद क्षेत्र के लिए दीपक मौर्य को संयोजक बनाया गया। दोनों संयोजकों से अपेक्षा की गई कि वे शीघ्र अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकारिणी गठित करेंगे।

इसके अलावा, रुड़की संयोजक रूपेश वालिया तथा डॉ. विशाल गर्ग के अनुमोदन पर अखिलेश गुप्ता को रुड़की तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। उनसे उम्मीद जताई गई कि वे रुड़की क्षेत्र में कार्यकारिणी बनाकर यूनियन को पत्रकार हितों के लिए मजबूत बनाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मार्गदर्शक अश्वनी अरोड़ा ने कहा कि यूनियन को हरिद्वार जनपद के सभी क्षेत्रों में विस्तार देकर पत्रकार हितों को मजबूत करना चाहिए तथा पत्रकारों की समस्याओं पर एक कार्यशाला आयोजित की जानी चाहिए। डॉ. विशाल गर्ग ने मासिक बैठक की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे सदस्यों के सुख-दुख और समस्याओं का पता चलता है तथा अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याएं उठाई जानी चाहिए।

जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि ने यूनियन को प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन बताया जो पत्रकारों की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाता है। उन्होंने शीघ्र कार्यशाला आयोजित करने तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की। जिला सचिव दीपक मौर्य ने प्रत्येक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया। अध्यक्षता कर रहे रामेश्वर शर्मा ने कार्यशालाओं में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर पत्रकार समस्याओं से अवगत कराने पर बल दिया।

बैठक में अश्वनी अरोड़ा, रूपेश वालिया, रामेश्वर शर्मा, विजय सुब्रमण्यम, विशाल गोस्वामी, चंद्रशेखर गोस्वामी, विनय शर्मा, धीरज शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, रोहित वर्मा, सचिन पालीवाल, अखिलेश गुप्ता, दीपक मौर्य तथा महामंत्री महावीर नेगी सहित कई सदस्यों ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!