हरिद्वार पुलिस में नए एसपी के आगमन पर अधिकारियों के बीच कार्यभार का पुनर्वितरण

Listen to this article

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार पुलिस में नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक के आगमन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के बीच कार्यभार का पुनर्वितरण किया है। इस नए कार्य वितरण के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

नए आदेश के अनुसार, श्री जितेंद्र चौधरी को पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुश्री निशा यादव को पुलिस अधीक्षक (तकनीकी एवं महिला सुरक्षा) बनाया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर श्री सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को क्षेत्राधिकारी सदर, लाइन एवं कार्यालय का प्रभार मिला है। श्री संजय चौहान क्षेत्राधिकारी सर्किल ज्वालापुर एवं आंकिक कार्यालय के प्रभारी होंगे। सुश्री नताशा सिंह को सर्किल रुड़की, श्री अभिनय चौधरी को सर्किल मंगलौर और श्री देवेंद्र सिंह नेगी को सर्किल लक्सर की जिम्मेदारी दी गई है। श्री विपेंद्र सिंह यातायात, कुंभ मेला 2027 एवं थाना बुग्गावाला के क्षेत्राधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

एसएसपी हरिद्वार ने सभी अधिकारियों से नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कुशलता से करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!