HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सर्दियों की कड़ाकड़ाती ठंड में मानवता की सेवा का एक हृदयस्पर्शी उदाहरण सामने आया है। राष्ट्रीय सनातनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपनी टीम के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति को ठंड से ठिठुरते हुए पाया। संगठन के सदस्यों ने तुरंत मानवीय संवेदना दिखाते हुए कार्रवाई की।
सबसे पहले टीम ने बुजुर्ग के पास आग जलाकर उनकी ठंड दूर की, फिर उन्हें गर्म भोजन कराया। इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनाए गए और एम्बुलेंस सेवा 108 को कॉल करके उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरी प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारियों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।
राष्ट्रीय सनातनी संगठन का मूल मंत्र ही मानव सेवा है, न कि जाति-पाति या किसी प्रकार का भेदभाव। संगठन किसी में कोई भेदभाव नहीं करता और मानव मात्र की सेवा को अपना परम कर्तव्य मानता है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगठन के सदस्य और अध्यक्ष व्यावहारिक रूप से इन मूल्यों पर अमल करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा, “हमारा संगठन मजबूरों और असहाय लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है। हर संभव सहायता करने का प्रयास हमारा संकल्प है। सनातन धर्म की शिक्षाएं हमें यही सिखाती हैं कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”
यह घटना न केवल संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि समाज को भी प्रेरित करती है कि कठिन मौसम में असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। राष्ट्रीय सनातनी संगठन जैसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का जीवंत उदाहरण हैं।