हरिद्वार (गौरव कुमार) रविदास आश्रम (टकाबरी, भगवानपुर थाना क्षेत्र) में रहने वाले महात्मा बृजेश दास (उम्र 50 वर्ष) की गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया। 5 फरवरी से लापता साधु का शव बागपत जिले की कृष्णा नदी में मिला, जिससे सनसनी फैल गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अवैध संबंधों में रुकावट आने पर पत्नी मीनाक्षी ने नशे की दवा पति को खिला कर बेहोश किया। फिर उसके प्रेमी सौरभ ने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। शव को कुल्हाड़ी से काटकर नदी में फेंक दिया गया।
हरिद्वार पुलिस ने मामले में दंपत्ति (मीनाक्षी और उसके पति संबंधित) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नव नियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में जांच तेज हुई, जिससे गुत्थी सुलझी।