हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा-2024 (केन्द्र कोड 101) का आयोजन 31 जनवरी 2026 को परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में दो सत्रों में होगा। प्रथम सत्र प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय सत्र अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक होगा। परीक्षा को नकल-रहित, शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 144 लागू रहेगी।
आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षा को नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा 163 लागू की जाती है।नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि हरिद्वार नगर क्षेत्र के उक्त परीक्षा केंद्रों के आस-पास की 200 मीटर की सीमा के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार अथवा उनके पूर्वानुमति के बिना पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे और न ही जुलूस आदि निकालेंगे। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त परीक्षा केन्द्र के आस पास अपने किसी कार्यक्रम द्वारा जन भावनाओं को किसी प्रकार से नहीं भड़काएगा और कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे सार्वजनिक लोक शांति भंग होना सम्भावित हो हरिद्वार नगर क्षेत्र के उपरोक्त परीक्षा केन्द्र पर एवं उसके आस-पास की 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं किया जाएगा।
यूकेपीएससी परीक्षा के दौरान हरिद्वार में निषेधाज्ञा लागू, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 प्रभावी