हरिद्वार। महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पतंजलि योगपीठ में वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात फोर्स की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील मीणा ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी अधिकारियों को निर्धारित वर्दी में समय पर ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचने और कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने आपसी समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया। बम निरोधक दस्ता और एलआईयू सक्रिय रहेंगे, जबकि प्रभावी यातायात प्लान लागू किया गया है। ब्रीफिंग में बिना चेकिंग प्रवेश पर रोक, साफ-सुथरी वर्दी, और ड्यूटी पॉइंट न छोड़ने के निर्देश दिए गए। पुलिस को कार्यक्रम के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने को कहा गया। बिना पास प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी कर्मचारी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में योगदान देंगे।
राष्ट्रपति दौरा : हरिद्वार पुलिस की वीवीआइपी दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था (हरिद्वार)-दीपक मौर्य-