तैयारी :- जनसमस्याओं के समाधान की राजनीति करना चाहता हूं : मनोज धनगर

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। ऑल इंडिया धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समाज और क्षेत्र की जनता उन्हें मौका देती है, तो वह हर वर्ग की आवाज बनेंगे और समाजहित में ऐतिहासिक कार्य करके दिखाएंगे।
सोमवार रात मनोज धनगर ने भेल रानीपुर के ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर में सर्व समाज के लोगों के बीच नववर्ष 2026 एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं केवल राजनीति नहीं, बल्कि जन-समस्याओं का समाधान करना चाहता हूं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली-पानी, किसानों की समस्याएं, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और पिछड़े वर्गों के उत्थान जैसे जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दूंगा।”
मनोज धनगर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की पीड़ा सुन रहे हैं और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का संकल्प ले रहे हैं। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव (जो उत्तराखंड में संभावित रूप से 2027 में हो सकते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर चर्चा जोरों पर है) धनगर समाज के साथ प्रत्येक वर्ग और आम जनता की मजबूत भागीदारी से वह मजबूत दावेदार बन सकते हैं।
बैठक में प्रमुख रूप से नरेश कश्यप, नीटू पाल, राजपाल, रवींद्र, इंद्र मोहन, जुल्फिकार, सुरेश पाल, अजय पाल, सलमान, ओमप्रकाश, जोनिश,अरविंद, निर्मल, प्रवीण, सीटू, गौरव सिंह, सुमित, जाहिद मलिक, सुलेख ठेकेदार, शहजाद अली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!