हरिद्वार: गाजीवाली गांव में हुड़दंग करने वाले दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने गांव गाजीवाली में शांति भंग करने और आपसी मारपीट करने के आरोप में 6 हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नंद विहार गाजीवाली क्षेत्र में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और इलाके का माहौल खराब कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामपुर के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 6 आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों के नाम:

  1. किशन लाल पुत्र सियाराम
  2. सुमित कुमार पुत्र किशनपाल
  3. अमित कुमार पुत्र किशनपाल
  4. रवि पुत्र विजय (मूल निवासी मेरठ, वर्तमान पता गाजीवाली)
  5. रवि पुत्र सत्यापाल
  6. पंकज पुत्र सतपाल यादव

सभी आरोपियों के खिलाफ भादंस की धारा 170 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अउनि रणजीत सिंह चौहान, हे.कां. प्रमोद कुमार, कुलदीप सिंह के साथ कांस्टेबल राहुल देव व अंकित रावत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!