रानीपुर में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला : पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, समुदाय विशेष के आरोपी की तलाश जारी

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी समुदाय विशेष युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में घटना के बाद से ही नाबालिग के पिता पर समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन पुलिस हस्तक्षेप के कारण समझौता नहीं हो सका। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। जांच के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए। नामजद आरोपी साकिल (पुत्र नामालूम, निवासी ग्राम गढ़मीरपुर, रानीपुर) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर आशुतोष राणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!