गौ तस्करी पर पुलिस का एक्शन : झबरेड़ा में छापा, 450 किलो मांस और जिंदा बछड़ा बरामद

Listen to this article

हरिद्वार (गौरव कुमार) झबरेड़ा पुलिस ने बलेलपुर के गुल नमाज के खेत में गोकशी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 450 किलोग्राम कटा हुआ गोवंशीय मांस, एक जिंदा गोवंशीय बछड़ा तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण (04 छुरी, 04 कुल्हाड़ी, 01 तराजू) बरामद किए।
पुलिस के पहुंचते ही अधिकांश आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभान पुत्र घसीटा, निवासी ग्राम सफरपुर, थाना गंगनहर बताया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही थाना झबरेड़ा और गंगनहर में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!