ओवरलोडेड बस पकड़ी, 30 की जगह 120 सवारी मिली, कट गया 22 हजार का चालान,

Listen to this article

HINDUSTAN NEWS TODAY, हरिद्वार। सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद बस ऑपरेटर सवारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ड्राइवर और कंडक्टर भी इसमें उनका साथ दे रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के धौलपुर से सामने आया, जहां एक 30 सीटर स्लीपर बस में 120 छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार होकर शैक्षिक भ्रमण पर ऋषिकेश पहुंचे। भद्रकाली क्षेत्र में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान यह ओवरलोडिंग का चौंकाने वाला नजारा सामने आया।
छात्रों की जान जोखिम में देख एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत गुस्से में आ गईं और उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर को कड़ी फटकार लगाई। बस को मौके पर ही कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। विभाग ने छात्रों को सुरक्षित हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक परिवहन निगम की बस से पहुंचाया, जहां से वे ट्रेन से अपने घर रवाना हुए।
एआरटीओ रश्मि पंत ने बताया कि बस पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और इसे सीज किया गया है। इस जानलेवा ओवरलोडिंग ने राजस्थान से उत्तराखंड तक की लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा में वाहन चेकिंग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अधिकारी ने अंतरराज्यीय चेकिंग में कमी को स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!